राष्ट्रीय

भारत में विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड होगा अनिवार्य, 1 अक्टूबर से लागू

भारत सरकार 1 अक्टूबर 2025 से विदेशी पर्यटकों के लिए ई-आगमन कार्ड (e-Arrival Card) प्रणाली लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत विदेशी यात्रियों को भारत आने से पहले अपना पासपोर्ट नंबर, राष्ट्रीयता, यात्रा का कारण, भारत में ठहरने का पता, और मोबाइल नंबर डिजिटल फॉर्म में भरना होगा।

इस फॉर्म को ऑनलाइन जमा करने से एयरपोर्ट पर लंबी प्रक्रियाओं और कागजी कार्यवाही से बचा जा सकेगा। जिससे आव्रजन की प्रक्रिया अधिक तेज और सहज होगी।यह सुविधा भारतीय नागरिकों और भारत में रहने वाले OCI कार्ड धारकों के लिए अनिवार्य नहीं है।

गृह मंत्रालय के तकनीकी सहयोग से चलाए जा रहे फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) के तहत विशेष फायदे OCI कार्डधारकों को मिलेंगे।अब तक विदेशी यात्री एयरपोर्ट पर फिजिकल डिसएम्बार्केशन फॉर्म भरते थे जो समय लेने वाली प्रक्रिया होती थी।

नई डिजिटल प्रणाली से यह कार्य घर बैठे या यात्रा से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन पूरा किया जा सकेगा जिससे प्रवेश प्रक्रियाएं आसान होंगी।दक्षिण कोरिया और थाईलैंड जैसे देशों में भी पहले से ऐसी डिजिटल आगमन कार्ड प्रणाली लागू है, और भारत इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

विदेशी नागरिकों के लिए यह बदलाव न केवल सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि भारत में आने वाले यात्रियों की ट्रैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि देश में विदेशी आगमन को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाए।

यह कदम भारत की वैश्विक टूरिज्म और बिजनेस यात्रा को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button