मेरठ में भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव में सुबह भाजपा के युवा मोर्चा मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रमोद सुबह अपने भैंसा बुग्गी से खेतों के लिए चारा लेकर जा रहे थे। तभी निकले हमलावर रॉबिन गुर्जर ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसा दीं।तीन गोलियां प्रमोद को लगीं और दो गोलियां उनके भैंसे के पैर में भी लगीं।
घटना के बाद प्रमोद को घायलों की हालत में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर ने इस घटना के बाद ग्राम प्रधान सतीश की गाड़ी पर भी फायरिंग की और प्रधान के घर के बाहर जाकर भी गोलीबारी की।
घटना ने पूरे गांव में दहशत फैल गई है।पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर तीन टीमों का गठन किया है और हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
बताया जा रहा है कि यह हत्या क्षेत्र में पहले हुई एक फायरिंग केस की रंजिश का परिणाम है। जिसमें प्रमोद और ग्राम प्रधान के बेटे ने आरोपी रोबिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।



