जानकारी

कितनी होती है नेशनल फिल्म अवॉर्ड प्राइज मनी? जानें गोल्डन-सिल्वर लोटस में अंतर, विक्रांत-SRK में बंटा आधा-आधा

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन इस बार बेहद खास रहा, क्योंकि इस बार कई ऐसे स्टार हैं जिन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला. शाहरुख खान और रानी मुखर्जी वो सितारे हैं, जो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे है और इस बार उन्हें ये गौरव हासिल हुआ. वहीं, साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. हर साल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किए जाने वाले इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां सम्मानित होने वाले स्टार्स को कितनी प्राइज मनी मिलती है? क्या आप जानते हैं कि गोल्डन-सिल्वर लोटस अवॉर्ड में अंतर क्या होता है?

शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी , मोहनलाल, सान्या मल्होत्रा सहित कई सितारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ विनर को एक मैडल, प्रमाण पत्र सिल्वर और गोल्डन लोटस और नकद राशि भी मिलती है. वो होती कितनी है, चलिए बताते हैं.

गोल्ड और सिल्वर लोटस का क्या मतलब है?

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दो श्रेणियों में बांटा गया है, पहले तो गोल्डन लोटस और दूसरा सिल्वर लोटस. गोल्डन लोटस बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर या फिर बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. वहीं, सिल्वर लोटस की कैटेगरी में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट म्यूजिक जैसे सम्मान आते हैं.

किसको मिलती है कितनी प्राइज मनी

जिन भी कलाकारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, उन्हें राष्ट्रपति से ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी दिया जाता है. इसके अलावा पुरस्कारों में शॉल या पट्टिका भी शामिल होती है, जिसका सांस्कृतिक महत्व होता है. गोल्डन लोटस के साथ करीब 3 लाख की प्राइज मनी और सिल्वर लोटस के साथ 2 लाख की नकद पुरस्कार राशि दी जाती है.

विक्रांत-SRK में क्यों बंटा आधा-आधा

बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले कलाकार को 2 लाख का नकद पुरस्कार मिलता है. इस बार शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया. पुरस्कार साझा करने के चलते 2 लाख की प्राइज मनी शाहरुख-विक्रांत में आधी-आधी बांट दी गई, जिसके चलते दोनों को 1-1 लाख की प्राइज मनी मिली. वहीं रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस चुने जाने पर 2 लाख रुपये दिए गए.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button