बेबी बंप के साथ कैटरीना कैफ ने सुनाई प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज, पापा विक्की कौशल ने किया बेबी-बीवी को दुलार

आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. विक्की कौशल और कैटरीना ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को सुनाया है. वह इस पहली तस्वीर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस फोटो में जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले कपल की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है.
कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर शेयर की है, जहां विक्की कौशल वाइफ कैटरीना कैफ के बेबी बंप को दुलार करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की न्यूज पर मुहर लगाई.
कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
कैटरीना ने लिखा, ‘हम हमारी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर को एन्जॉय कर रहे हैं. सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. ऊं.’
नवरात्रि में गुडन्यूज
कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की बात कही गई थी. हालांकि अभी तक ऑफिशियल ऐलान कपल ने नहीं किया था. अब पहला मौका है जब 23 सितंबर 2025 को दूसरे नवरात्रि के शुभ मौके पर उन्होंने ये खुशखबरी सुनाई है.
चार साल बाद बनेंगे मम्मी पापा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट में धूमधाम से शादी रचाई थी. कैटरीना और विक्की ने शादी में सब्यसाची के डिजाइन आउटफिट को कैरी किया था. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें लोग आजतक भूल नहीं पाए हैं.
कैटरीना कैफ की आखिरी फिल्म
कैटरीना कैफ की फिल्मों की बात करें तो वह शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई हैं. उनकी आखिरी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म सलमान खान के साथ टाइगर 3 थी. तो ओटीटी पर साल 2024 में उनकी मैरी क्रिसमस रिलीज हुई थी, जिसमें वह विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं.



