शुभम हत्याकांड मे डॉक्टर की गवाही मे सामने आया की मुस्कान ने उनके दिए पर्चे को मोबाइल से एडिट कर नींद की दवा खुद लिखी थी

मेरठ के ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल की कोर्ट में गवाही हुई। डॉक्टर ने मुस्कान की पहचान की और कहा कि इस महिला ने सिर में दर्द रहने की बात कहकर दवा लिखवाई थी।उसने बाद में पर्चे का मोबाइल में फोटो लेकर उसे एडिट कर नींद की दवा खुद लिखी थी।
कोर्ट ने डॉक्टर की गवाही होने पर अब 16 सितंबर को दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी को तलब किया है।सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे।
कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु की गवाही हो चुकी है।



