ईद मिलाद के जुलूस में मसकनवा बाजार में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, तिरंगे में अशोक चक्र की जगह आपत्तिजनक स्लोगन लगाए:फुटेज वायरल

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र छपिया के मसकनवा बाजार में राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू भारत संगठन व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा ईद-ए मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान तिरंगे में अशोक चक्र के स्थान पर आपत्तिजनक स्लोगन गया, जिसके बाद इस घटना का वीडियो व फुटेज वायरल हो गया। वीडियो व फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया, और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।इस घटना को लेकर ने बयान जारी करते हुए बताया कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 सहित कई अधिनियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करना चाहिए। छपिया थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किसके प्रभाव में आकर यह कदम उठाया! इस मौके राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद से सुरेश सोनी सहित राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू भारत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सोनी,गोल्डन गुप्ता,राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू भारत संगठन जिला मीडिया प्रभारी प्रज्ज्वल गुप्ता,शिवपूजन साहू,डॉक्टर राजू उर्फ राकेश,किशन सोनी,अरुण मोदनवाल, प्रिंशु सोनी,हथियागढ़ प्रधान अरविंद शर्मा, शुभम मोदनवाल,संजय कश्यप एवं अन्य सभी हिन्दू समाज के लोगों ने मिलकर प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष छपिया को सौंपकर आरोपी के विधिवत कार्यवाही की मांग की!



