दिल्ली

यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन बंद, परेशानी होनी तय, घर से निकलने से पहले जान लें ताजा अपडेट

दिल्‍ली मेट्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यमुना में बाढ़ के चलते यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन को आमलोगों के लिए बंद कर दिया गया है. इससे आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और नोएडा जानेवाले हजारों लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि आनंद विहार टर्मिनल देश की राजधानी दिल्‍ली के बड़े रेलवे स्‍टेशनों में से एक है. यहां से मुख्‍य तौर पर पूरब यानी यूपी-बिहार के लिए ट्रेनें जाती हैं, ऐसे में रोजना सैकड़ों-हजारों की तादाद में लोग आनंद विहार मेट्रो स्‍टेशन जाते हैं. यह मेट्रो स्‍टेशन राजीव चौक-यमुना बैंक-वैशाली सेक्‍शन पर पड़ता है. दूसरी तरफ, यमुना बैंक से ही नोएडा के लिए मेट्रो ट्रेनें जाती हैं. इस रूट पर हर दिन हजारों की तादाद में कामकाजी लोग ट्रैवल करते हैं.

बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन दिल्‍ली मेट्रो के ब्‍लू लाइन रूट पर आता है और बड़ा इंटरचेंज स्‍टेशन है. यहां से उत्‍तर प्रदेश के दो बड़े जिले (गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर) मेट्रो से कनेक्‍ट होते हैं. गाजियाबाद और नोएडा दिल्‍ली-एनसीआर के दो बड़े शहर होने के साथ कमर्शियल हब भी हैं. यमुना बैंक से एक रूट लक्ष्‍मी नगर, आनंद विहार टर्मिनल होते हुए वैशाली (गाजियाबाद) तक जाता है. इसी सेक्‍शन पर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और बस अड्डा पड़ता है, ऐसे में मेट्रो के इस रूट पर बड़ी संख्‍या में लोग ट्रैवल करते हैं. दूसरी तरफ, यमुना बैंक से ही अक्षरधाम, मयूर विहार होते हुए मेट्रो ट्रेन नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी तक जाती है. नोएडा देश के बड़े कमर्शियल हब में से एक है. इस रूट पर रोजाना हजारों की तादाद में लोग सफर करते हैं.

DMRC ने बयान जारी कर किया अलर्ट

इससे पहले दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से यमुना बैंक को आमलोगों के लिए बंद करने को लेकर औपचारिक तौपर बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है – यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम है. कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें. हालांकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है.

यमुना हुई विकराल

यमुना नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे दिल्‍ली एनसीआर में बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली के सोनिया विहार और गाजियाबाद से लगे हुए बदरपुर गांव के लोगों को रेस्क्यू कराकर दिल्ली सरकार के टेंटो में रखा जा रहा है. इनमें बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. यह गांव दिल्ली क्षेत्र में आता है, जबकि इसके तीन तरफ का हिस्सा गाजियाबाद में पड़ता है. यमुना नदी का पानी घरों में घुसने के बाद सड़क के किनारे तक जा पहुंचा है, जिसकी वजह से टेंटो को बाढ़ के पानी से दूर रखा गया है. वहां पर दिल्ली एमसीडी विभाग की टीम ने मच्छरों को भगाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव भी किया है. उनके लिए खानासे लेकर दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है. लोगों ने बताया कि सभी व्यवस्था है. हालांकि अभी भी गांव से लोगों ने अपने घरों को छोड़ा नहीं है. ये वो लोग हैं जो अपने घरों में ही रहना चाहते हैं, क्योंकि उनके घर ऊंचाई वाले एरिया में हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button