ग्राम शिक्षा चौपाल एवं परिचय पत्र वितरण का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुजेहना अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के प्रांगण में ग्राम शिक्षा चौपाल एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया विधायक मेहनौन एवं शेशराम बारी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख मुजेहना एवं रक्षाराम वर्मा प्रतिनिधि चेयरमैन धानेपुर द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके किया गया। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं शरद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रत्येक छात्रों को परिचय पत्र वितरित किया गया । इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा रंगनाथ शुक्ला , डॉ बी बी सिंह प्रवक्ता डाइट, देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विवेक तिवारी ,मुशीर सिद्दीकी, रिजवान अंसारी, जनकराम वर्मा, लखेश्वरी प्रसाद वर्मा, शिवचन्द वर्मा, रवि मिश्रा, शिवाकांत वर्मा,, तौफीक अंसारी, जुग्गी लाल वर्मा, ,अमित कुमार सिंह, भोलानाथ गुप्ता, बलजीत वर्मा , सुरेन्द्र राही , सुरेन्द्र कुमार, दुर्गा प्रसाद चौबे, सुरजीत चौबे प्रधान प्रतिनिधि, कुमारी नंदनी वर्मा पंचायत सहायक एवं अनेकों अभिभावक सहित विकास खण्ड के अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशिमा वर्मा कक्षा 8 द्वारा किया गया।



