रणधीर सिंह के मांझी से चुनाव लड़ने पर क्या बोले सुधीर सिंह? भाई ने दिया हैरान करने वाला बयान

Saran News: रणधीर सिंह छपरा सीट से विधायक रह चुके हैं। अब खबर है कि वे मांझी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल यहां से डॉ. सतेन्द्र यादव विधायक हैं।
मांझी के विधायक डॉ. सतेन्द्र यादव ने 20 तारीख को एक कार्यक्रम में बयान दिया। उन्होंने कहा—
“250 से 300 लोगों के मांग धोने वाला परिवार अगर नीतीश और मोदी के सहारे मांझी की जनता को धमकी देता है कि मसरख और बनियापुर जैसा हालात हम मांझी में बनाएंगे, तो मैं बता देना चाहता हूं कि जब तक सतेन्द्र यादव मांझी की धरती पर जिंदा है, बाहर का कोई गुंडा-मवाली यहां नहीं चल सकता।”
साँप के मंतर रखने वाला, बिच्छू के मंतर भी रखता है।
इसी पर सुधीर सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा—
“चुनाव आ रहा है, जल्द ही आप लोगों से मिलेंगे और राय लेंगे कि चुनाव लड़ना है या नहीं। अगर इच्छा होगी तो जरूर पड़े तो लड़ाएंगे। जो काम आप किऐ है, उसी पर वोट मांगेंगे, किसी और के नाम पर क्यों मांगें? हम लोग साँप के मंतर रखने वाले हैं और बिच्छू के मंतर भी रखते हैं।”



