उ०प्र०जू०हा०शि०संघ देवीपाटन मंडल के पदाधिकारियों ने एएसपी पूर्वी को सम्मानित किया

*गोंडा*
उ0प्र0जू0हा0शि0संघ देवी पाटन मण्डल गोण्डा के पदाधिकारियों ने पवन कुमार सिंह मण्डलीय शिक्षक नेता के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा मनोज रावत को सराहनीय कार्य, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास, विद्यालय की बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए मॉनीटरिंग, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में हो रही चोरी को रोकने तथा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया। एएसपी ने किसी भी समस्या के लिए तथा किसी भी आपराधिक मामलों में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य अनिल कुमार सिंह, मण्डल मंत्री मोहित प्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह, मण्डल सदस्य श्रीमती नीलम शुक्ल, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश कुमार, राम जी वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, कन्हैयालाल, ब्लॉक मंत्री शरद शुक्ल, अमरकांत शुक्ल, संदीप कुमार यादव, राम सेवक, सुशील कुमार पटेल आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



