JDU के दो दिग्गजों में घमासान : गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर लगाए गंभीर आरोप, दी AIDS होने की धमकी…

सांसद अजय मंडल ने विधायक पर मानहानि और चरित्र हनन का मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने अपर्णा को अपनी भांजी बताते हुए गोपाल मंडल को आपराधिक छवि का व्यक्ति बताया और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो करीबी माने जाने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। भागलपुर से सांसद अजय मंडल और गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल आमने-सामने हैं। इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा के संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इसके बाद, सांसद अजय मंडल ने विधायक पर मानहानि और चरित्र हनन का मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने अपर्णा को अपनी भांजी बताते हुए गोपाल मंडल को आपराधिक छवि का व्यक्ति बताया और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
गोपाल मंडल का पलटवार: ‘अजय मंडल हत्यारे, चोर और एड्स पीड़ित
सांसद के इस कदम से विधायक गोपाल मंडल आग-बबूला हो गए। उन्होंने एक प्रेस वार्ता बुलाकर अजय मंडल पर आरोपों की झड़ी लगा दी और कई गंभीर दावे किए। गोपाल मंडल ने अजय मंडल को हत्यारा, चोर, लुटेरा, डकैत, शराब माफिया और एड्स पीड़ित तक कह डाला।



