अजमेर दरगाह के पास बाढ़ में बहने लगा शख्स तो लोगों के बचाई जान

अजमेर में मानसून पिछले कई दिनों से कहर बरसा रहा है। लगातार तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। और झीलों में भयंकर बाढ़ आ गई है। इसी कड़ी में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें प्रलय का मंजर साफ देखा जा सकता है।गलियों में बरसात का पानी सैलाब बनकर बह रहा है।जिसमें कई गाड़ियां और दुकानें भी बह गई हैं। हैरानी तो तब हुई जब एक श्रद्धालु का पैर अचानक फिसल गया।
और वो भी पानी में जा गिरा। पानी के तेज बहाव में बहते हुए शख्स को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया। अजमेर में पिछले कई घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है।ऐसे में अजमेर की मशहूर अनासागर झील में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
बाढ़ के पानी ने आधे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। झील का पानी अजमेर की गलियों में सैलाब बनकर बह रहा है। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।