पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व कुंवर आनंद सिंह के निधन पर मुजेहना ब्लाक में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*गोंडा*
भारत सरकार के मा० राज्यमंत्री/मा० सांसद गोण्डा Kirtivardhan Singh “राजा भैया” जी के पिता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद गोण्डा के गौरव कुँवर आनन्द सिंह महराज जी के निधोपरांत ब्लॉक मुख्यालयमुजेहना के सरयू सभागार में एक श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी मुजेहना विजय कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, प्रधान संघ मुजेहना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, समस्त ग्राम प्रधानों, समस्त ब्लाक कर्मियों ने स्व कुंवर आनंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने स्व कुंवर आनंद सिंह के जीवन पर विस्तृत जानकारी देकर दी। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्राम प्रधानगण, ग्राम पंचायत/विकास अधिकारीगण, ब्लाक कर्मी गण, भाजपा के बूथ अध्यक्षगण,पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।