हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, 75 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा किए रोड़ बंद

देश में इन दिनों मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है। बारिश की वजह से भीषण तबाही मची हुई है। हिमालच प्रदेश में बारिश की वजह से संकट के हालात हो गए है। बारिश से पूरे राज्य में जल भर गया है। बारिश का कहर इतना है कि 260 से ज्यादा सड़को को बंद कर दिया गया है।
हिमाचल की मंडी जिले की 176 सड़के शामिल है। स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में अलग-अलग जगहो पर बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिगड़ते हालात ने कई लोगों की जान भी ले ली है। हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश की वजह से 75 लोगों की जान चली गई है। जिनमें से 45 मौतें बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी बारिश से जुड़ी घटनाओं से जुड़ी हैं। वहीं 30 मौतें शामिल हैं।
एक तरफ जहां मंडी जिले में रेड अलर्ट है, वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है।
Manisha Pal