हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में भूस्खलन से तबाही 38 सड़कें बंद

सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार रात से लगातार जारी मूसलाधार वर्षा ने समूचे क्षेत्र को आपातकाल जैसी स्थिति में धकेल दिया है। चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर भारी भूस्खलन और चट्टानों के गिरने से सैकड़ों लोग फंसे रहे।
सोमवार सुबह तक 38 सड़कें पूरी तरह बंद रहीं। जबकि लगभग 98 ट्रांसफार्मर ठप हो जाने से आधा सराज अंधेरे में डूबा रहा।जंजैहली पीडब्ल्यूडी मंडल के अंतर्गत लगभग 350 सड़कें आती हैं।
जिनमें से 56 मुख्य मार्ग हैं। लेकिन इस समय पूरे मंडल में सिर्फ छह जेसीबी मशीनें तैनात हैं। वह भी पर्याप्त ईंधन और कर्मचारियों की कमी के चलते सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहीं।
रविवार रात लंबाथाच-कल्हणी सड़क मार्ग बंद हो गया, जिसे खोलने के लिए स्थानीय लोगों ने सुबह 7 बजे संपर्क किया लेकिन मशीनें दोपहर एक बजे पहुंचीं।