कर्नाटकक्राइम

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की उनके आवास में कर दी गयी हत्या

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी बंगलूरू में उनके घर में हत्या कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना में परिवार के किसी करीबी सदस्य के शामिल होने का शक है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रहे हैं। वहीं इस मामले में बंगलूरू के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा हैं की आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली।

उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

 

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button