खेल

सूर्यकुमार यादव अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन कर हुए भावुक

अयोध्या: भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ बुधवार को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जैसे ही वह मंदिर पहुंचे, राम भक्तों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन

पीले कुर्ते और भगवा गमछा धारण किए सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पवनपुत्र हनुमान के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बालक रामलला के दर्शन किए। मंदिर में पूजा करने के बाद सूर्यकुमार यादव मंदिर निर्माण कार्य देखकर भावुक हो गए और जय श्री राम का उद्घोष किया।

राम भक्तों के बीच दिखा उत्साह

सूर्यकुमार यादव को अयोध्या में देख भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी ली और भारत माता की जय के नारे लगाए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी से बातचीत नहीं की।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button