सामयिक हंस

जिलाधिकारी ने तहसील रसड़ा में सुनी जनशिकायतें

जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने तहसील रसड़ा में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने बताया कि विकास खंड,रसड़ा में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हु, अभी तक जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी,रसड़ा को एक सप्ताह के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के सभी आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, वरासत, पेंशन तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री संजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button