गोंडा

गोंडा में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

गोण्डा

बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा की संयुक्त आम सभा की बैठक में लिये गये निर्णय के मुताबिक अधिवक्ताओं का एक शान्तिपूर्ण जुलूस न्यायिक कार्य से विरत रहते हुये नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुये दीवानी परिसर के गेट नं0-3 पहुँचकर लखनऊ रोड पर नारेबाजी करते हुये अम्बेडकर चौराहा पहुँचकर नारेबाजी करके जिलाधिकारी के मेन गेट से जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को सम्बोधित करने के उपरान्त संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्षगण व महामंत्रीगण ने महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा के माध्यम से भेजा गया । ज्ञापन में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 अविलम्ब वापस लिया जावे, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जावे। जुलूस व विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा बार एसोसिएशन गोण्डा के प्रभारी महामंत्री / संयुक्तमंत्री रमेश कुमार चौबे व सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। विरोध प्रदर्शन व जुलूस में कार्यकारिणी के सदस्यगण सन्त बक्श मिश्र, सुशील कुमार मिश्रा, अवध किशोर पाण्डेय, रामू प्रसाद, राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र, राज कुमार द्विवेदी, सुनीत कुवंर श्रीवास्तव, श्रीधन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राज किशोर श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, अरूण कुमार, हरिओम पाण्डेय, हिमांशु ओझा, यशी द्विवेदी, सौरम पाण्डेय, आशुतोष चौबे, अजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा पूर्व अध्यक्षगण राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, माधवराज मिश्रा, महाराज कुमार श्रीवास्तव, के०के० मिश्र, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, रविचन्द्र त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय व वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कौशल कान्त शुक्ल, सुभाष चन्द्र पाण्डेय तथा अनिल सिंह,विजय प्रकाश त्रिपाठी, जग्गन्नाथ प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार तिवारी, लाल विहारी शुक्ला, सुनील कुमार ओझा, सुनील पाण्डेय, विनय कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजय तिवारी, दिनेश मिश्र प्रखर, मनोज कुमार श्रीवास्तव नीरज, जगन्नाथ शुक्ल, धनलाल तिवारी, भगवती प्रसाद पाण्डेय, शिवेन्द्र मिश्र, आलोक पाण्डेय, संदीप तिवारी, यतीन्द्र सिंह, गौरी शंकर चतुर्वेदी, अजेय विक्रम सिंह, रितेश यादव, इन्द्रमणि शुक्ल, प्रभात शुक्ल, अवध नरायन सिंह, गनेश कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह, दिवाकर तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, महेन्द्र मोहन मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र सूर्य, बृजेश मिहरा, नन्द्र गोपाल शुक्ल आदि हजारों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button