बिहार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नालंदा में किया ज्ञान परंपरा का सम्मान

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट
(नालंदा): बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर में आयोजित वार्षिक स्नेह समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दीं।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में राज्यपाल ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद दुनिया की सबसे पुरानी पुस्तक है और इसमें मानव सभ्यता के गहन ज्ञान का भंडार संचित है। इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत श्लोकों का उल्लेख करते हुए शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
राज्यपाल के संबोधन ने छात्रों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा पर गर्व करने का अवसर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।