बिहार

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ नालंदा की ओर से राज्य के गृह रक्षकों की बरसों से लंबित 21 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया गया

लोकेशन।नालंदाl

डेस्क।बिहार

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ नालंदा की ओर से राज्य के गृह रक्षकों की बरसों से लंबित 21 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया गया है। सोमवार को संघ के नेतृत्व में बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया गया।संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गृह रक्षकों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।आंदोलन की अगली कड़ी में 28 जनवरी 2025 को जिला कार्यालय से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी थाली पीटकर सरकार की दोहरी नीतियों का विरोध करेंगे।

संघ का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे गृह रक्षक हताश और निराश हैं। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button