सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत परिजनों में छाया मातम

गोंडा
गोंडा जिले के परसपुर करनैलगंज मार्ग पर नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आंटा के सामने भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसपुर थाना क्षेत्र के कड़रू थानेदार पुरवा निवासी मृतक के चाचा संजय सिंह ने बताया कि आज सुबह उनका 25 वर्षीय भतीजा सुरज सिंह पुत्र विजय सिंह घर से परसपुर एटीएम से पैसा निकालने आया था। पैसा निकाल कर वापस आते समय तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ब्लोरो गाड़ी के जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गये। तथा घटना स्थल पर ही बाइक सवार भतीजे की मौत हो गयी। मृतक के चाचा संजय सिंह की तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे मामले पर परसपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वाहन को कब्जे में लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।