
दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अलका लांबा को आतिशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
कांग्रेस ने अलका के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। मौजूदा समय में आतिशी कालकाजी से विधायक हैं। वह पार्टी की प्रमुख महिला चेहरा हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।