अन्यउत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारी

गोंडा जिले के गोंडा बहराइच मार्ग पर स्थित आर्यनगर कस्बा पर सोमवार देर रात में टैंकर व कार के आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे कार के चिथड़े हो गये तथा कार सवार बाल बाल बचे।

गोण्डा

कौड़ियां थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा आर्य नगर चौराहे पर कार सवार लखनऊ से बलरामपुर घर को जा रहे थे कि गोण्डा से बहराइच को जा रहे टैंकर ने जोर दार टक्कर मारी जिससे कार के चिथड़े उड़ गए तथा कार सवार आईजेक हेरल्ड निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर गढमंडी ,शुभम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी स्वाभिमान पुरवा तुलसीपुर रोड बलरामपुर,श्रवण पांडेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी कल्ला भट्टा बलरामपुर बाल बाल बच गए तथा मौके से टैंकर फरार हो गया। आर्य नगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ला ने बताया कि सभी कार सवार बच गए हैं तथा मौके से टैकर फरार हो गए हैं तथा क्षतिग्रस्त कार को मुख्य रास्ते से हटाकर कब्जे में ले लिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button