
संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अब जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है।
मस्जिद के पास खाली मैदान पर खोदाई करवाई गई। अब निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कराया गया हैं।
24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क हुए पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया।