बिहार

नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी खरजम्मा गांव में ससुराल आए दामाद की पीट पीट कर अधमरा कर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

रिपोर्टर. मिथुन कुमार

डेस्क।बिहार

नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी खरजम्मा गांव में ससुराल आए दामाद की पीट पीट कर अधमरा कर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल अथमलगोला निवासी राहुल कुमार की शादी नारी खरजम्मा के अंशु कुमारी से 1 साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। परिजनों ने यह भी बताया की पत्नी अंशु कुमारी का अवैध संबंध अपने बहनोई से चल रहा था।जिसको लेकर अक्सर पति पत्नी में कहासुनी होता था। इसी से गुस्साए पत्नी पिछले कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी। अपनी पत्नी से मिलने के लिए राहुल कुमार सोमवार की देर शाम अथमलगोला से अपने ससुराल आया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही राहुल कुमार की जबरन पीट-पीट कर अधमरा कर उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा है।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया की घटना का सारा वीडियो ससुराल पक्ष के लोगो ने बनाया है। वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दामाद देर शाम अपने ससुराल आया था जहां उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी संदिग्ध मौत हो गई।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button