विहिप के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के घर पहुंचे मेहनौन विधायक, परिजनों को बधांया ढांढस -दी आर्थिक सहायता।

गोण्डा: जनपद के मुजेहना प्रखण्ड विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष के घर रूद्रगढ़ नौसी पहुंचे मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर हर प्रकार से यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि रूद्रगढ़ नौसी निवासी तिलक धर दूबे जिनकी विगत 16 सितंबर को गुजरात के सूरत में मृत्यु हो गयी थी। इस दु:खद घटना की जानकारी से आहत मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी तथा सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेश सिंह उनके गांव रूद्रगढ़ पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए सात्वंना दी। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने स्व. तिलकधर दूबे व उनके बच्चों सहित पत्नी से मिलकर यथासंभव मदद देने का आश्वासन देते हुए 50 हजार नकद धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की , साथ ही कहा कि श्री दूबे एक मिलनसार व कर्मठी व्यक्ति थे सामाजिक व राजनैतिक स्तर मिली जिम्मेदारियों पर लगातार उसका निर्वहन करते थे। उनके इस संसार में न रहने से सामाजिक व राजनैतिक रूप से अपूर्णनीय क्षति हुई है। हम सबने एक होनहार व्यक्ति को खोया है।
स्व. तिलकधर दूबे के बड़े भाई विजयधर दूबे से कहा कि इस परिवार के लिए सदैव हम हर संभव मदद के लिए प्रयासरत रहेंगे।इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि मंशा राम वर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,बहलोल पुर मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, गुरुदास शर्मा, जय कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।