जानकारीदिल्ली

5 लाख की FD की कमायी?

5 लाख की FD से हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें कैलकुलेशन और नियम

अगर आप भी बिना रिस्‍क निवेश और रेगुलर इनकम चाहते हैं तो आप मंथली ब्‍याज देने वाले एफडी का विकल्‍प चुन सकते हैं. ये योजनाएं मंथली ब्‍याज का पैसा बैंक अकाउंट में जमा कर देती हैं.

भारत में आज भी ज्‍यादातर लोग अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, ताकि उन्‍हें कम रिस्‍क में एक मोटी रकम फ्यूचर में मिल सके. निवेशक कम अमाउंट से लेकर करोड़ों अमाउंट तक एफडी में निवेश करते हैं. लेकिन आप सिर्फ 5 लाख की भी एफडी कराते हैं तो एक अच्‍छी कमाई कर सकते हैं.

5 लाख रुपये की पूंजी वाले निवेशकों के लिए एफडी से स्थिर मासिक ब्याज मिल सकता है, जो आय बढ़ाने का एक व्यावहारिक विकल्प बन सकता है. हालांकि एफडी में पैसा लगाते वक्‍त आपको रेपो रेट का ख्‍याल रखना चाहिए, जो यह तय कर सकता है कि आपके एफडी का ब्‍याज क्‍या होगा?

एफडी पर मंथली ले सकते हैं ब्‍याज
अगर आप मंथली इनकम चाहते हैं तो बैंक और डाकघर गैर-संचयी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को चुनना होगा, जिसमें मंथली ब्‍याज, तिमाही या सालाना आधार पर दिया जाता है. हालांकि संचयी विकल्पों की तुलना में कुल रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है, ये योजनाएं रिटायरमेंट लोगों और उन लोगों के लिए ज्‍यादा सही हैं, जो हर दिन खर्चों के लिए ब्‍याज आय पर निर्भर हैं.

5 लाख की एफडी पर मंथली कमाई कितनी होगी?

अगर कोई व्यक्ति ₹5 लाख की FD 5 साल के लिए 7% सालाना ब्याज पर करता है और वह बैंक या पोस्‍ट ऑफिस की गैर-संचयी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट विकल्‍प को चुनता है तो उसको मंथली कमाई कुछ इस प्रकार होगी.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button