गोण्डा छपिया :ससुराल से लिए कर्ज वापस करने में असमर्थ , अधेड का फांसी के फंदे लटकता मिला शव

गोण्डा छपिया :ससुराल से लिए कर्ज न मिलने पर ससुराल वालो ने पुलिस से की थी शिकायत, अधेड का फांसी के फंदे लटकता मिला शव
छपिया ,गोण्डा:तीन दिनो से घर से गायब अधेड का शव गांव से एक किलोमीटर दूर कोयरीपुर जंगल स्थित बिसुही नदी के किनारे लगे जमुआ के पेड से फांसी के फंदे से लटकती मिली है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लोगो की माने तो मृतक ने ससुराल से कर्ज ले रखा था उसी से परेशान था ससुराल वालो ने पुलिस से शिकायत कर रखी थी।
छपिया थाना क्षेत्र के तालागंज ग्राट गांव के किनारे बिसुही नदी के समीप स्थित कोयरीपुर जंगल में मंगलवार को दोपहर एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची छपिया पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान क्षेत्र के तालागंज ग्रांट गांव के मजरा कोइरीपुरवा निवासी बाबूलाल पुत्र राम अछैबर उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनो की माने तो मृतक की ससुराल घनश्यामपुर ग्रांट के राजस्व गांव मनसुखपुर मे थी उसने ससुराल से कर्ज के रूप काफी रूपए ले रखा था ससुराल वाले बराबर रूपए की मांग कर रहे थे ।रूपए न पाते देख ससुराल वाले स्थानीय थाना छपिया मे तहरीर दे रखी थी ।तहरीर की पता लगते ही वह तीन दिनो से घर छोड़कर फरार हो गया था तहरीर को लेकर छपिया पुलिस ने मृतक के बेटे रितेश निशाद को सोमवार को थाने बुलाकर लगभग एक घंटे बैठाने के बाद यह कहकर छोडा था की अपने पिता को खोज कर लावो।उसने पुलिस को बताया भी था की तीन दिनो से बिना बताए घर से गायब है।
मंगलवार को बिसुही नदी के कोयरीपुर जंगल मे जमुआ के पेड से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकती लाश मिलने से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मौत के कारणों की जांच की जा रही है।



