31 जनवरी को सोना चांदी में बड़ी गिरावट, 4,20,000 रुपये से सीधे 2,91,000 रुपये पर लुढ़की चांदी।

सोने चांदी का भाव में 31 जनवरी 2028 ( शनिवार ) को भी बड़ी गिरावट देखी गई। बजट 2026 से पहले सोना चांदी में बनी इस क्रेश जैसी स्थिति ने निवेशकों को परेशान कर दिया। दरअसल, गुरुवार को ही MCX पर चांदी की कीमत ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का अपना हायर लेवल छुआ था। जो अब 2,91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 1,29,000 की गिरावट आई है। ऐसे ही एमसीएक्स पर सोने की कीमत जो 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब आ गई थी, वह अब 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानि सोने की कीमतों में भी लगभग 30,000 रुपये की गिरावट आई है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने चांदी की कीमतें पिछले कुछ दिनों से धमाल मचा रही थी। गुरुवार को तो कीमतों में बड़ा उछाल रिकॉर्ड हुआ। लेकिन इस तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। जिसके पीछे के कारण निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफा वसूली, अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और अमेरिका में महंगाई दर हाई होना आदि।



