2025 के अंत तक दस्तक दे सकती है नई महामारी! नास्त्रेदमस ने दी चेतावनी:-

विश्वप्रसिद्ध भविष्यद्रष्टा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई हैं. विशेषज्ञों का दावा है कि नास्त्रेदमस ने 2025 के अंत से पहले एक नई महामारी के आने की चेतावनी दी थी. कई रिपोर्टों के अनुसार, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां न केवल युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं तक सीमित है बल्कि मानव जीवन पर व्यापक प्रभाव डालने वाली घटनाओं को भी दर्शाती हैं.
पुरानी महामारी की वापसी
विशेषज्ञों के अनुसार, नास्त्रेदमस ने यह भी संकेत दिया कि लंबे युद्ध के बाद मानवता को एक नई महामारी का सामना करना पड़ सकता हैं. उन्होंने लिखा है कि यूरोप में लोगों के साम्राज्य विस्तार के प्रयासों के दौरान राज्य के भीतर और बाहर से शत्रु उभरेंगे और अतीत की भयानक महामारी लौट सकती हैं. नास्त्रेदमस के अनुसार, यह महामारी इतना घातक होगी कि आसमान के नीचे कोई भी शत्रु इसकी तुलना में कम खतरनाक होगा.



