दिल्ली

150 की स्‍पीड, आंखों में आंसू… यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश की लाइव स्‍ट्रीमिंग

150 की स्‍पीड, आंखों में आंसू… यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश की लाइव स्‍ट्रीमिंग

 

YouTuber Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने अपनी जान देने की कोशिश की, जिसकी उन्‍होंने लाइव स्‍ट्रीमिंग भी की. अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हैं और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

 

नई दिल्‍ली:
उसके पास आलीशान कारों और तेज रफ्तार बाइकों से भरा एक गैराज है, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उसने शोहरत पाने की चाह रखने वालों का बड़ा सपना पूरा कर लिया है- बिग बॉस में कंटेस्‍टेंट. फिर चकाचौंध का पर्दा उठा और इस इंसान का असली चेहरा सामने आया, जो निराशा में डूबा हुआ है और उसे जिंदगी में आगे कोई रास्‍ता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को उसने 150 किमी प्रति घंटे से ज्‍यादा की रफ्तार से कार चलाते हुए खुद का लाइवस्ट्रीम किया. इस दौरान वह कहता नजर आया, ‘मां मुझे (आँसू रोकने की कोशिश करते हुए) आपसे प्यार की जरूरत थी, लेकिन वो मुझे नहीं मिला.’ इतना कहकर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने जानबूझकर हाईवे के डिवाइडर 150 की रफ्तार से दौड़ रही अपनी फॉर्च्‍यूनर कार को टकरा दिया.

अनुराग डोभाल का दर्द

पूरा विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ जब, यूट्यूबर और भारत के जाने-माने मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, उन्‍होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी जाति की प्रेमिका से शादी करने के कारण उनका परिवार उन्हें प्रताड़ित और परेशान कर रहा है. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी बदल गई है कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ देगी.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button