महाराष्ट्र
13 वर्षीय बच्ची की महाराष्ट्र में जबरन शादी और फिर बलात्कार; दूल्हा सहित पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में 13 वर्षीय आदिवासी बच्ची को जबरन शादी कराने के बाद रेप किया गया है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके दूल्हे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचारों के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।



