हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी… मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत के लिए 5 गुड न्यूज

हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी… मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत के लिए 5 गुड न्यूज
ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोमवार को भारत के कई राहत भरी खबर सामने आई. इस जंग के कारण भारत में एलपीजी को लेकर जो हायतौबा मचा है, उसकी स्थिति अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आती नजर आई. हजारों टन एलपीजी लदा भारत का जहाज शिवालिक सोमवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा.
नई दिल्ली:
ईरान, अमेरिका-इजरायल जंग के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी है. हालांकि इस तनाव के बीच सोमवार को भारत के लिए कई राहत भरी खबर सामने आई. जंग के बीच ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने से ऊर्जा संकट गहरा रहा था. लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों से एलपीजी से भरे दो बड़े जहाज शिवालिक और नंदा देवी सकुशल होर्मुज पार गए. सोमवार को 40,000 मीट्रिक टन से ज्यादा LPG लिए शिवालिक जहाज भारत पहुंचा. दूसरा नंदा देवी जहाज भी मंगलवार को भारत पहुंच जाएगा. बीते कुछ दिनों में भारत में एलपीजी को लेकर जिस तरह की हायतौबा मची थी, उस बीच एलपीजी लदे दो बडे़ जहाजों का भारत पहुंचना राहत की बात है.



