POLITICS

बिहार-हरियाणा से भी बड़ा खेला ओडिशा में, बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग!

*बिहार-हरियाणा से भी बड़ा खेला ओडिशा में, बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग*
ओडिशा के राज्यसभा चुनाव में बीजेडी और कांग्रेस के साथ खेल हो गया है. बीजेडी के 8 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट डाला है. इन सभी ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को वोट दिया है. कुल 4 सीटों पर वोट‍िंग हुई थी. इनमें से 3 सीट पर बीजेपी की जीत पक्की हो गई है. बीजेडी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता यह चुनाव हार रहे हैं. नवीन पटनायक को इस बात का अंदाजा नहीं था. लेकिन मतदान के बाद कई विधायकों ने खुद क्रॉस वोटिंग की बात मान ली है.

बीजेडी के किन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग?
सौभिक बिस्वाल: ये कटक चौद्वार से विधायक हैं. इन्होंने खुलेआम दिलीप राय को वोट देने की बात मानी है. सौभिक ने कहा कि उन्होंने अपने पिता प्रभात बिस्वाल को पार्टी से निकालने का बदला लिया है.

देबीरंजन त्रिपाठी: ये बांकी सीट से विधायक हैं. इन्होंने भी पार्टी के खिलाफ वोट दिया. देबीरंजन ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाना बीजेडी की गलती है. उन्होंने नवीन पटनायक को संदेश देने के लिए ऐसा किया है.
सुबासिनी जेना: ये बस्ता से विधायक हैं. वोट डालने से पहले सुबासिनी ने कहा था कि वह पार्टी के आदेश का पालन करेंगी. लेकिन मतदान के समय उन्होंने खिलाफ वोट दिया. कुछ दिन पहले ही इनके पति रवींद्र जेना ने बीजेडी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी.

नब मल्लिक: ये जयदेव सीट से विधायक हैं. ये पिछले कुछ दिनों से नवीन निवास की बैठकों में नहीं जा रहे थे. इन्होंने भी डॉ. दत्तेश्वर की जगह दिलीप राय को वोट दिया है.

चक्रमणि कंहर: ये बालीगुड़ा से विधायक हैं. इन्होंने भी पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वोट डाला है.
रमाकांत भोई: ये तिर्तोल से विधायक हैं. इनके खिलाफ वोट देने से बीजेडी को भारी नुकसान हुआ है.
सनातन महाकुड़ और अरविंद महापात्र: ये दोनों बीजेडी से निलंबित विधायक हैं. इनसे पहले ही पार्टी के खिलाफ वोट देने की उम्मीद थी. इन्होंने भी क्रॉस वोटिंग की है.
बिहार में एनडीए ने जीतीं सभी 5 सीटें

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग के दौरान नहीं पहुंचे, जिससे उनके उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह धारी चुनाव हार गए. एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम विजयी हुए हैं.
हरियाणा में 88 विधायकों ने डाला वोट, गिनती रुकी

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है. कुल 88 विधायकों ने मतदान किया. इनेलो के दो विधायकों ने वोटिंग का बहिष्कार किया. तीन वोटों पर आपत्ति के कारण वोटों की गिनती शुरू नहीं हो सकी है. कांग्रेस के परमवीर सिंह, भरत बेनीवाल और भाजपा के अनिल विज के वोट पर विवाद के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की गई है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button