जानकारी

सोशल मीडिया की लत पर लगेगा लगाम! कर्नाटक में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल बैन की तैयारी

सोशल मीडिया की लत पर लगेगा लगाम! कर्नाटक में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल बैन की तैयारी

 

कर्नाटक सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है, ताकि बच्चों को डिजिटल लत और मानसिक तनाव से बचाकर शिक्षा पर केंद्रित किया जा सके.

बच्चों में बढ़ती स्मार्टफोन की लत और बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए विदेशों की तरह भारत में एक्शन की तैयारी है. आंध्र प्रदेश के बाद अब कर्नाटक सरकार भी बच्चों को सोशल मीडिया के जाल से बाहर निकालने के लिए एक सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेत दिए हैं कि राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर तैयार हो रही इस योजना का मकसद छात्रों को डिजिटल जाल से निकालकर दोबारा किताबों और खेल के मैदानों की ओर मोड़ना है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जताई चिंता
हाल ही में सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने एक्सपर्ट्स से इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता पर राय मांगी है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘बच्चे ड्रग्स और सोशल मीडिया के शिकार हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों की तर्ज पर हम भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल बैन पर विचार कर रहे हैं. वे अपनी पढ़ाई से भटक रहे हैं और सोशल मीडिया की लत उन्हें बर्बाद कर रही है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button