सोनपुर मंडल में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का मंडल कार्यालय खुला

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन सोनपुर मंडल का मंडल कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य रोशन कुमार, मंडल रेल प्रबंधक कार्मिक दिलीप कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत महामंत्री सुबोध पोद्दार, मंडल मंत्री विमल कुमार ने पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया। मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर रेल प्रबंधक ने ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन भारत सरकार के मान्यता प्राप्त जितने भी अधिकार एवं सुविधा जो रेलवे बोर्ड के गाइडलाइन में है, अभिलंब उपलब्ध कराया जाएगा।
सुबोध पोद्दार, विमल कुमार एवं मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कटिबद्ध है। एवं सोनपुर मंडल में इसी कार्य के केंद्र हेतु मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर, पीबी मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम, स्वामी विवेकानंद सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री सुबोध पोद्दार, सोनपुर मंडल मंत्री विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, दानापुर मंडल मंत्री रविन्द्र कुमार, डीडीयू मंडल के सहायक मंडल मंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, धनबाद मंडल से रामजी चौधरी, केंद्रीय संगठन सचिव निखिल रंजन, अभिनंदन पंडित, विभाष कुमार, ऋषिकेश कुमार, नंदलाल राय, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, शिव प्रसाद कुमार, तरुण कुमार, आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार, उदय कुमार, मुकेश प्रसाद, राहुल कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, संजीत कुमार रितिक राय आनंद कुमार, सर्व प्रिया रंजन, विकास कुमार, गोविंद कुमार जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



