सुशासन दिवस 2025: केंद्र सरकार ने भर्ती, HR और प्रशिक्षण सुधार के लिए DoPT की 5 उन्नत डिजिटल पहलें लॉन्च कीं।

25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुशासन कार्यशाला 2025 के दौरान कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की पांच अहम डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इन पहलों का उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है।
केंद्र सरकार में पूर्व सैनिकों (ESM) के आरक्षण से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को एक अद्यतन और एकीकृत दस्तावेज के रूप में जारी किया गया है, जिससे नीतियों की स्पष्टता और आसान संदर्भ सुनिश्चित होगा।
र्नियम तैयार करने और संशोधन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए AI आधारित टूल को RRFAMS पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे नियमों की निगरानी और अपडेट तेज़ होगी।
e-HRMS 2.0 मोबाइल ऐप:
मिशन कर्मयोगी के तहत एंड्रॉयड और iOS के लिए e-HRMS 2.0 ऐप लॉन्च किया गया। इसमें सेवा रिकॉर्ड, पदोन्नति, ट्रांसफर, प्रशिक्षण और पेंशन जैसी HR सेवाओं को SPARROW, PFMS और भवि



