राष्ट्रीय

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, विजयवाड़ा टॉप पर, नोएडा में 5% की गिरावट

नई दिल्ली:

देशभर के लाखों छात्रों के इंतजार का अंत हुआ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो बीते साल की तुलना में 0.41% बेहतर है। छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में परिणाम ने चिंता भी बढ़ाई है।

विजयवाड़ा सबसे आगे, त्रिवेंद्रम दूसरे स्थान पर

इस साल सीबीएसई ने 17 रीजनल केंद्रों से परीक्षा ली थी। इनमें विजयवाड़ा 99.60% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, प्रयागराज 79.53% के साथ सबसे निचले यानी 17वें पायदान पर रहा।

दिल्ली और एनसीआर का मिला-जुला प्रदर्शन

दिल्ली रीजन में भी मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला।

– दिल्ली वेस्ट: 95.37%

– दिल्ली ईस्ट: 95.06%

– चंडीगढ़: 91.61%

– पंचकूला: 91.17%

– देहरादून: 83.45%

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 5% की गिरावट

गौतमबुद्ध नगर जिले में इस बार पिछली बार की तुलना में रिजल्ट करीब 5% कम रहा।

– कुल परीक्षार्थी: 1,27,683

– पास हुए: 1,03,789

– पास प्रतिशत: 81.29%

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा:

– लड़कियां: 87.06% पास

– लड़के: 77.20% पास

गाजियाबाद के छात्रों की शानदार उपलब्धि

गाजियाबाद के स्कूलों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है।

– जयपुरिया स्कूल की निशिका भंडारी और सेंट टेरेसा स्कूल की रूपसा ने 99.4% अंक प्राप्त किए।

– एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-6 की सिया मखीजा ने 99.02% अंक हासिल किए।

लड़कियों का दबदबा कायम

CBSE ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 5.94% ज्यादा सफलता हासिल की है।

– लड़कियों का पास प्रतिशत: 91% से ज्यादा

– लड़कों का पास प्रतिशत: करीब 85%

स्कूलों का प्रदर्शन: नवोदय सबसे आगे

– जवाहर नवोदय विद्यालय: 99.29%

– सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.57%

– निजी स्कूल: 87.94% (सबसे कम)

कोई मेरिट लिस्ट नहीं, कोई टॉपर नहीं

CBSE की नीति के अनुसार, कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी छात्र को “टॉपर” घोषित न किया जाए, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव से बचा जा सके।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button