राष्ट्रीय

सीनियर सिटीजन की हुई मौज, अब 1 लाख की FD पर मिलेगा 26000 रुपये ब्याज

Bank FD Scheme Senior Citizen : आज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कम निवेश, कम समय और सुरक्षित रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अब भी सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। हाई इंटरेस्ट रेट FD में निवेश करने पर जोखिम नहीं होता और गारंटीड रिटर्न मिलता है, इसी वजह से लोग इसमें ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

वर्तमान समय में सीनियर सिटीजन के लिए कई बैंक धाकड़ ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। इसका फायदा यह है कि उन्हें एफडी पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर कोई सीनियर सिटीजन 1 लाख रुपये की FD कराता है, तो उसे करीब 26 हजार रुपये तक सिर्फ ब्याज के रूप में मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सा बैंक कितनी ब्याज दर दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्याज दर

बैंक ऑफ बड़ौदा इस समय सीनियर सिटीजन को 3 साल की FD पर 7.75% ब्याज दे रहा है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली FD स्कीम में से एक है। अगर कोई सीनियर सिटीजन 1 लाख रुपये निवेश करता है, तो 3 साल बाद उसे करीब 1.26 लाख रुपये मिलेंगे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button