बिहार

सारण SP ने एक साथ 22 थानेदारों का रोका वेतन, जानें वजह..

लापरवाही और मनमानी करने वाले थानेदार के खिलाफ सारण जिले के पुलिस अधीक्षक(SP) डॉक्टर कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 22 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने हेतु थाना वार दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं पत्रों के माध्यम से भी इस कार्य को पूर्ण करने हेतु कहा गया था। साथ ही आदेश के उल्लंघन एवं लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण की मांग भी की गयी थी। इस संबंध में 20 मई तक अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। इसके बावजुद 22 थानाध्यक्षों द्वारा न तो अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित किया गया और न ही इस संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित किया गया।उसके बाद लापरवाही एवं आदेश के उल्लंघन के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने 22 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। साथ ही 03 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ हर हाल में कम-से-कम 02 अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रस्ताव सुनिश्चित करने हेतु आदेश दिया गया है।

जिन थानेदारों का वेतन रोका गया है उनके नाम हैं-

 

1.पु०नि० संजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष

2.पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, दरियापुर थानाध्यक्ष

3.पु०अ०नि० अनिमा राणा, खैरा थानाध्यक्ष

4.पु०अ०नि० विजय रंजन, नगरा थानाध्यक्ष

5.पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा, बनियापुर थानाध्यक्ष

6.पु०अ०नि० राहुल कुमार, जलालपुर थानाध्यक्ष

7.पु०अ०नि० जितमोहन कुमार, सहा जितपुर थानाध्यक्ष

8.पु०अ०नि० रिंकी कुमारी, दाऊदपुर थानाध्यक्ष

9.पु०अ०नि० टुनटुन कुमार, जनताबाजार थानाध्यक्ष

10.पु अ०नि० बाजीगर कुमार, गौरा थानाध्यक्ष

11.पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, अमनौर थानाध्यक्ष

12.पु०अ०नि० संदीप कुमार, भेल्दी थानाध्यक्ष

13.पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, मकेर थानाध्यक्ष

14.पु०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह, तरैया थानाध्यक्ष

15.पु०अ०नि० कमल राम, इसुआपुर थानाध्यक्ष

16.पु०अ०नि० स्वेता कुमारी, पहलेजा थानाध्यक्ष

17.पु०अ०नि० स्वर्ण सुप्रिया, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष

18.पु०अ०नि० कृष्ण कुमार शर्मा,नयागाँव थानाध्यक्ष

19.पु०अ०नि० रितेश कुमार मिश्रा,दिघवारा थानाध्यक्ष

20.पु०अ०नि० सुनिल कुमार, परसा थानाध्यक्ष

21पु०अ०नि० विनोद राम, अकिलपुर थानाध्यक्ष

22.पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, डेरनी थानाध्यक्ष

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button