अयोध्या-मंडल

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के सामने स्थित ऐतिहासिक तालाब “लोहिया सरोवर” की उपेक्षा और प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दो गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

*अयोध्या*

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के सामने स्थित ऐतिहासिक तालाब “लोहिया सरोवर” की उपेक्षा और प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दो गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने SDM सदर और नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि तालाब में कूड़ा, प्लास्टिक, नालियों का गंदा पानी और संभावित मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। सावंत ने इस विषय में पहले आरटीआई डालने और मौन सत्याग्रह करने के बाद भी जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अब उन्होंने खतौनी, भूलेख नक्शा और गाटा संख्या 1325 के दस्तावेज़ों के आधार पर स्पष्ट साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए पुनः शिकायत की है कि यह सरोवर राजस्व अभिलेख में दर्ज सार्वजनिक संपत्ति है।

उन्होंने माँग की है कि नगर निगम सफाई कराए, चेतावनी बोर्ड लगाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी आर. वी. सिंह ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही नगर निगम को नोटिस जारी कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। यह कार्रवाई अयोध्या में पर्यावरणीय जवाबदेही और जलस्रोत संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button