गोंडा

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश – 2047″ कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

*जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जनपद की नोडल अधिकारी ने किया अवलोकन*

*गोण्डा 09 सितम्बर 2025*

जिला पंचायत सभागार में “समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश – 2047” विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा (विशेष सचिव), जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, उद्यमी, महिला समूह, किसान एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष- 2047 तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। संवाद के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में सहभागी प्रबुद्धजनों ने सुझाव दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

इसी क्रम में, जिला पंचायत परिसर में दीनदयाल शोध संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपाल ग्राम द्वारा आयोजित “समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश – 2047” कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विविध स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इन स्टालों पर आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों, प्राकृतिक खेती, नवीन बीजों एवं उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा एवं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कृषकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषकों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए तकनीकी सहायता, बाजार से जोड़ने एवं प्रशिक्षण की निरंतर उपलब्धता की आवश्यकता जताई।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी को देखकर उनकी सराहना की और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने “विकसित उत्तर प्रदेश – 2047” के संकल्प को साकार करने हेतु अपने स्तर से सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन एडीएसटी अरुण कुमार सिंह ने किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक अजय प्रताप सिंह, सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button