अंतरराष्ट्रीय

समंदर से अचानक निकलीं खतरनाक गेंदे इलाके में हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी के 9 प्रसिद्ध समुद्री तट को बंद कर दिया गया है। 14 जनवरी 2025 को बीच किनारे सफेद और ग्रे रंग के छोटे और गोलाकार मलबे देखे गए हैं।

जिसके बाद समुद्र तट को बंद कर दिया गया है। साथ ही समुद्र में स्वीमिंग और सर्फिंग कर रहे लोगों को भी तुरंत पानी से बाहर निकलने के लिए कहा गया हैं।

सिडनी के नॉर्थन बीचेस काउंसिल के मुताबिक समुद्र तट में मिलने वाले अधिकतर मलबे कुछ छोटे और कुछ बड़े कंकड़ के आकार के थे।

ऐसे में समुद्र तट पर जाने वाले लोगों को अगले आदेश तक मुख्य रूप से मैनली, डी व्हाई, क्वींसक्लिफ, फ्रेशवाटर, लॉन्ग रीफ, नॉर्थ स्टेन और नॉर्थ नारराबीन समेत नॉर्थ और साउथ कर्ल कर्ल समुद्र तट पर जाने के लिए मना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button