अंतरराष्ट्रीयजानकारी
सफाई बन गई सौभाग्य: पुराने घर से मिली सुपरमैन नंबर 1 की कॉमिक, भाइयों ने 81 करोड़ में बेची

अमेरिका में घर की सफाई के दौरान तीन भाइयों को ऐसा खजाना मिला जिसकी उन्हें कल्पना तक नहीं थी। पुराने सामान हटाते हुए उन्हें एक कॉमिक बुक मिली, जो 1939 में प्रकाशित हुई ‘सुपरमैन नंबर 1’ की पहली कॉपी थी। इस कॉमिक की हालत बेहद अच्छी थी, जिस कारण इसकी कीमत नीलामी में हैरान कर देने वाली निकली।
नीलामी में इस दुर्लभ कॉपी को करीब 81 करोड़ रुपये (9.5 मिलियन डॉलर) में बेचा गया। कॉमिक बुक इतिहासकारों के अनुसार, यह दुनिया की सबसे महंगी और दुर्लभ कॉमिक्स में से एक है। तीनों भाइयों ने बताया कि उन्हें यह कॉमिक अपने दिवंगत पिता की अलमारी से मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी पुरानी कॉपी का इस हालत में मिलना लगभग असंभव होता है।



