खेल

महिला वनडे विश्व कप 2025 आज से शुरू, भारत-श्रीलंका का पहला मुकाबला गुवाहाटी में

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 आज 30 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के पांच-फाइव शहरों में आयोजित होगा जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगा जिसमें प्रत्येक टीम सभी अन्य टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।भारतीय महिला टीम इस बार मजबूत प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतर रही है।

और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेज़ी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में होगा, वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button