अन्यजानकारी

संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया सचदेव से मांगा जवाब, फेक सिग्नेचर का है आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में प्रिया सचदेव से उस वसीयत को लेकर जवाब मांगा है, जिस पर करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका दायर की थी. उस कथित वसीयत की ओरिजनल कॉपी की जांच की मांग की जा रही है. जॉइंट रजिस्ट्रार गगनदीप जिंदल ने याचिका पर प्रिया कपूर और कथित वसीयत की एक्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मारवाह को नोटिस जारी किया है और उनसे तीन सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है.

संजय कपूर संपत्ति विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है. अब इस में प्रिया सचदेव से दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब भी मांगा है. फिलहाल, इस मामले की सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता सुंजय कपूर की कथित वसीयत पर कई आरोप लगाए थे. उनका कि जो वसीयत प्रिया के पास है, वह फर्जी है.

प्रिया कपूर के वकील की अपील

जहां करिश्मा कपूर के बच्चों ने उन पर आरोप लगाए हैं. वहीं दूसरी ओर, प्रिया कपूर के वकील का कहना है कि उनके द्वारा काउंसल के दावों को ‘फर्जी और निराधार’ बताए जाने के बाद यह आवेदन दायर किया गया है. अपनी सुनवाई में वकील ने दावा किया है कि ‘स्पेलिंग्स में गलतियों के कारण वसीयत को फर्जी कहना उचित नहीं है, उन्होंने संजय कपूर के हस्ताक्षर पर भी सवाल नहीं उठाया है.

संजय के हस्ताक्षर को लेकर किया खुलासा

प्रिया कपूर के वकील अपनी बात रखते हुए कहा कि इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद काउंसल ने अब साइन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए नई याचिका दायर की है. इस याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की वसीयत की ओरिजनल कॉपी की जांच-पड़ताल करने की गुजारिश की है. जिसे श्रद्धा मारवाह ने 25 सितंबर को एक सीलपैक लिफाफे में, समर्थन हलफनामों के साथ दायर किया था. प्रिया के वकील का कहना है कि उन्होंने पहले लगाए गए आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद बताया था. पिछली सुनवाई में प्रिया के वकील ने कहा था कि सिर्फ स्पेलिंग मिस्टेक से होने से वसीयत नकली नहीं हो जाती… और पहले तो उन्होंने सुंजय कपूर के साइन पर कोई आपत्ति भी नहीं उठाई थी.

बता दें कि यह याचिका इस केस का हिस्सा है जिसमें समायरा और कियान ने वसीयत की असलियत पर सवाल उठाए हैं. बताया जा रहा है कि यह वसीयत सुंजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ी है. प्रिया के वकील का कहना है कि उनके कहने के बाद ही बात कोर्ट में रखी गई, बच्चों ने अपना स्टैंड बदल दिया और अब वे साइन को ही गलत बता रहे हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button