राष्ट्रीय

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन से थे वेंटिलेटर पर, हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट*

फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. एक्सीडेंट के चलते वह पिछले 11 दिन तक वेंटिलेटर पर थे. मगर 8 अक्टूबर 2025 को वह जिंदगी की ये जंग हार गए. राजवीर का 27 सितंबर को हिमाचल में एक्सीडेंट हो गया था, जब वह अपनी बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे. इस हादसे में उनके सिर और रीड की हड्डी पर गंभीर चोटें आईं. एक्टर के एक्सीडेंट के बाद तमाम नेता और सिंगर्स उनका हालचाल लेने अस्पताल भी पहुंचे थे.

35 साल के राजवीर जवंदा को ट्रैवल और बाइक का काफी शौक था. यही शौक उनके लिए मुसीबत भी बना. राजवीर का 27 सितंबर को पहाड़ों पर ऐसा एक्सीडेंट हुआ कि उनकी हालत पिछले 11 दिनों से ही नाजुक बनी हुई थी. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे

कौन थे राजवीर जवंदा

Rajvir Jawanda ने बहुत छोटी सी उम्र में ही पहचान हासिल की थी. उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ. बताया जाता है कि वह शादीशुदा थे लेकिन ज्यादा जानकारी परिवार को लेकर नहीं मिलती है.

कैसे हुए फेमस

राजवीर को पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में हिट सॉन्ग काली जवांदे से पहचान मिली थी. इसके बाद वह कई हिट गाने देने में कामयाब हुए. राजवीर जवंदा के गानों की बात करें तो वह ‘आफरीन’, ‘पंजाबन’, ‘सोहनी’, ‘मित्रा ने दिल मांगेया’, ‘सारी सारी रात’, ‘मेरा दिल’. ‘कंगनी’, ‘दो नी सजना’, ‘जोगिया’ से लेकर ‘कमला’ जैसे कई गाने गा चुके थे.

दिलजीत दोसांझ ने भी किया थारिएक्ट

राजवीर जवंदा जब अस्पताल में भर्ती थे तब मनकीरत औलख, जस बाजवा, सिंगर कंवर ग्रेवाल से लेकर गिप्पी समेत तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे. वहीं दिलजीत दोसांझ ने भी राजवीर के जल्द ठीक होने की कामना की थी.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button