गोंडा

शहर में देर रात्रि ठंड से बचाव हेतु जरूरतमन्दों को सीआरओ ने वितरित किया कम्बल

*गोण्डा 31 दिसम्बर,2025*।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर गोण्डा एवं जिला आपदा विशेषज्ञ ने देर रात्रि में शहर के गुरु नानक चौराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य विभिन्न रैनबसेरों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करना था।

जिलाधिकारी का यह प्रयास कि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो। इसके लिए टीम ने कम्बलों का वितरण किया, जिससे गरीब तथा जरूरतमंद लोग अपनी रातें सुरक्षित और गर्माइश के साथ गुजार सकें।

मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने बताया कि “सरकार हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए तत्पर है। इस स्थिति में यह आवश्यक है कि हम लोगों तक पहुंचें और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करें।” उन्होंने कहा कि रैनबसेरों में पर्याप्त कम्बल एवं अन्य आवश्यक सामग्री सुनिश्चित की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।नायब तहसीलदार सदर गोण्डा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज का हर व्यक्ति यह महसूस करे कि उनकी सुरक्षा तथा भलाई के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में एकजुटता की भावना भी जागृत होती है।

सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस ठंड में एक-दूसरे की मदद करें और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहें।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button