बिहार

शराबबंदी तो बेहतर कदम लेकिन…, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने की सम्राट चौधरी के बुलडोजर की तारीफ…

बिहार में शराबबंदी पर बयान दे कर अक्सर चर्चा में रहने वाले NDA के सहयोगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ी बात कह दी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को बहुत ही बेहतर कदम बताया तो दूसरी तरफ उन्होंने इसके क्रियान्वयन पर सवाल उठाया और गृह मंत्री के बुलडोजर एक्शन की जरूरत बताई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह कानून बहुत बेहतर है और मैं शराबबंदी लागू होने के दिन से ही आशंका व्यक्त किया था जो कि सच साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी तो बिल्कुल ही सही है और इसका उदहारण हम खुद हैं। मेरे घर में चुलाई शराब बनाई जाती थी लेकिन मैंने आज तक नहीं पिया, यही वजह है कि आज 82 वर्ष उम्र होने के बावजूद हम स्वस्थ हैं। शराबबंदी बहुत आवश्यक है और होना भी चाहिए। शराब जो पीता है वह राक्षस हो जाता है लेकिन शराबबंदी के नाम पर कार्रवाई गलत है। इसमें दोहरा चेहरा अपनाया जा रहा है। बड़े बड़े तस्कर जो हजारों लाखों लीटर शराब की तस्करी करते हैं वे हमेशा ही बच जाते हैं। हो सकता है उनके पास बहुत पैसा है तो उसके बल पर बचते होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारे कहने पर ही तीसरी समीक्षा की थी और उन्होंने कहा भी था कि जो पी कर जा रहा है, उसे पकड़ने की जरूरत नहीं है, जो पीने के लिए थोडा बहुत शराब लेकर जा रहा है उसे पकड़ने की जरूरत नहीं है लेकिन पुलिस अधिकारी अपना कोटा पूरा करने के लिए उन्हें ही पकड़ते हैं और बड़े चेहरे को छोड़ देते हैं। आज के समय में 5 या 6 लाख लोग शराबबंदी कानून की वजह से फंसे हुए हैं कोई जेल में हैं तो किसी पर केस चल रहा है जिसमें 4 लाख के आसपास गरीब तबके के लोग हैं। मेरे कहने का मतलब है कि शराबबंदी को लेकर कार्रवाई इस तरह से होनी चाहिए कि गरीब लोगों को इस प्रकार की कार्रवाई से वंचित रखना चाहिए या किये गए केस मुकदमे को खत्म कर देना चाहिए।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button